CG NEWS : स्कूल कॉलेज बंद करने का फ़र्ज़ी आदेश वायरल, भड़की कलेक्टर…

0
test

रायगढ़। जिला कलेक्टर का एक कथित आदेश आज तड़के सुबह से ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म में जमकर वायरल हो रहा है। इस आदेश में रायगढ़ कलेक्टर कार्यायल से जिले के तमाम स्कूलों और कॉलेज को बंद करने के निर्देश दिए गए है। आदेश में कोविड के बढ़ते मामलों के कारण स्कूलों में 9 जनवरी से 5 फरवरी तक छुट्टी दिए जाने का उल्लेख किया गया है।

इधर इस मामले को कलेक्टर रायगढ़ रानू साहू ने इसे गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए हैं। मीडिया से चर्चा में कलेक्टर रानू साहू ने बताया कि ऐसा कोई आदेश जिला जारी नही किया गया है। उन्होंने कहा कुछ शरारती तत्वों द्वारा पूर्व में कोविड काल के दौरान जिले के पूर्व कलेक्टर भीम सिंह द्वारा जारी आदेश में छेड़छाड़ कर इसे वायरल किया जा रहा है। उन्होंने सभी पालकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि इस आदेश को नजरंदाज करें।

ये है वायरल आदेश….

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here