BREAKING NEWS : 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

0
test

Order to close all school till December 31 : देश-दुनिया में एक बार फिर कोरोना अपना पैर पसार रहा है। इसके साथ ही देश के कई राज्यों में ठंड का प्रकोप भी बढ़ रहा है। इस बीच कई राज्यों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है और कई राज्यों में स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किये गए हैं। बिहार के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके अलावा यूपी के कई जिलों में विजिब्लिटी भी बेहद कम है। इसके कारण रोजमर्रा के कामकाज काफी प्रभावित हुए हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1607047882364039169

बंद रहेंगे सभी स्कूल

बिहार के कुछ हिस्सों में शीतलहर का भी असर देखने को मिला है। हालात को देखते हुए पटना जिले में सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। बताया गया कि पटना जिला कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। जारी आदेश के अनुसार जिले की सभी स्कूलें 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे।

यूपी में शीतलहर का प्रकोप

Order to close all school till December 31: इसके अलावा देश में कोरोना का खतरा भी बढ़ने लगा है। चीन सहित कई देशों में कोरोना का भयानक रूप देखने को मिल रहा है। हालांकि जानकारों की मानें तो भारत में इसका असर कम देखने को मिलेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में अभी कुछ और दिन तक कोहरे का अटैक जारी रहेगा। आपको बता दें कि बिहार में शीतलहर को देखते हुए कई जिलों के स्कूलों की समय में बदलाव किया गया है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here