CG NEWS : 77 लाख के भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्यवाई, मृतक प्राचार्य समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज, व्याख्याता सस्पेंड, देखिए आदेश

0
test

बिलासपुर। CG NEWS : व्याख्याता को गबन के मामले में डीपीआई ने सस्पेंड कर दिया है। व्याख्याता पीएल कुर्रे पर आरोप था कि 22 अलग-अलग देयकों में एरियर्स की कुल 77 लाख की राशि निकाली गयी और बिलासपुर के बचत खाता और जीपीएफ खाता में जमा कराया गया। इस मामले में डीपीआई ने व्याख्याता को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं इस मामले में बिल्हा थाने में व्याख्याता सहित 2 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की जांच करेगी।

गबन का ये पूरा मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलतरा का है। व्याख्याता ने पूरी दबंगई से 22 बार में अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 77 लाख रुपये का गबन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here