RAIPUR CRIME NEWS : युवक की गला रेतकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

0
test

रायपुर. राजधानी में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. यह घटना गुढ़ियारी इलाके की है.

मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी इलाके में युवक मीनार साहू की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई है. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, हालांकि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here