नहीं हो रही Malaika Arora और Arjun Kapoor की शादी, एक्ट्रेस ने बताया ‘हां’ कहने के पीछे का असली सच

0
test

Malaika Arora On Marriage With Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं. स्टाइलिश लुक्स के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रहती है. वह अपने से 12 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को काफी समय से डेट कर रही हैं. उनका रिलेशनशिप किसी से नहीं छिपा है. कुछ दिनों से ऐसी चर्चाएं थीं कि, मलाइका और अर्जुन शादी करने वाले हैं. यही नहीं, मलाइका के पोस्ट ने इस पर मुहर लगाने का भी काम कर दिया था.

मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें वह शरमाते हुए मुस्कुरा रही हैं. ब्लैक ड्रेस में वह हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही थीं. तस्वीर से ज्यादा उनके कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैंने हां कह दिया.” एक्ट्रेस के पोस्ट से लोगों को लगा कि, एक्ट्रेस ने शादी के लिए अर्जुन कपूर को हां कह दिया है. फिर क्या था, सेलेब्स से लेकर फैंस तक, सभी उन्हें बधाइयां देने लगे थे. हालांकि, असल में ऐसा कुछ नहीं है.

अर्जुन-मलाइका की नहीं हो रही शादी?
अब आखिरकार मलाइका अरोड़ा ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है. उन्होंने ‘हां’ कहने वाले पोस्ट की असल वजह भी बताई है. दरअसल, उन्होंने अर्जुन कपूर को शादी के लिए ‘हां’ नहीं कहा था, बल्कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाले अपने रिएलिटी शो के लिए कहा था. मलाइका अरोड़ा का रिएलिटी शो ‘मूविंग विद मलाइका’ (Moving With Malaika) ओटीटी पर टेलीकास्ट होने वाला है. ये शो 5 दिसंबर 2022 को रिलीज किया जाएगा।

 

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here