Dhanteras 2022: धनतेरस पर भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें

0
test

23 अक्टूबर 2022 के दिन धूमधाम से धनतेरस 2022 पर्व मनाया जाता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह पर्व मनाया है। धनतेरस के मौके पर लोग खरीदारी सोनेम, चांदी इत्यादि की जमकर खरीदारी करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को धन-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। लेकिन कई लोग खरीदारी करते समय जानकारी न होने के कारण बड़ी गलती कर बैठते हैं जिससे उन्हें नुकसान होने की सम्भावना बढ़ जाती है। शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों के विषय में बताया गया है जिनकी खरीदारी धनतेरस 2022 के दिन करने को अशुभ बताया गया है। आइए जानते हैं धनतेरस के दिन किन चीजों की नहीं करनी चाहिए खरीदारी।

एल्युमीनियम से बना बर्तन

ज्योतिष शास्त्र में एल्युमीनियम के बर्तनों में खाना पकाना अच्छा नहीं माना गया है। इस पर राहु का प्रभाव पड़ता है। इसलिए धनतेरस के दिन इस धातु का बर्तन नहीं खरीदना चाहिए। अगर व्यक्ति गलती से भी इस धातु से बने बर्तनों को खरीदता है तो उसके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

स्टील से बने बर्तन

धनतेरस के दिन शुद्ध धातु से बने बर्तनों को खरीदने से ही व्यक्ति को लाभ होता है। इसलिए इस दिन पीतल, तांबे जैसी धातुओं से बने बर्तन खरीदें। बता दें कि स्टील को शुद्ध धातु नहीं माना जाता है इसलिए इस दिन स्टील के बर्तन बिलकुल ना खरीदें। ऐसा करने से व्यक्ति दुर्भाग्य का सामना कर सकता है। इस पर भी राहू का प्रभाव पड़ता है.

चीनी मिट्ठी से बना बर्तन

धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी से बर्तनों को खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए घर की साज-सजावट के लिए भी इस दिन चीनी मिट्टी से बना बर्तन ना खरीदें।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

कांच अथवा प्लास्टिक से बनी चीजें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार खांच अथवा प्लास्टिक पर भी राहु का प्रभाव पड़ता है। व्यक्त अगर धनतेरस के दिन इनसे बनी चीजें खरीद्यता है तो वह धन हानि का सामना भी कर सकता है। इसके साथ घर में सुख-समृद्धि का वास भी नहीं होता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here