Drishyam 2 Teaser Out: विजय सलगांवकर करते दिखा कन्फेशन, रहस्य और रोमांच से भरपूर है टीजर

0
test

Drishyam 2 Teaser Out : अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म दृश्यम 2 का टीजर लॉन्च हो गया है. टीजर की शुरुआत पिछले सीजन के साथ ही शुरू होती है. इसके बाद विजय सलगांवकर का रिकॉर्डिंग वाला बयान आता है, जिसमें विजय अपना कन्फेशन करनता है.अजय देवगन के चेहरे पर संशय और हैरानी देखने को मिलती है.  इसके बाद सस्पेंस और थ्रिल से भरा म्यूजिक आता है. टीजर बहुत ही संस्पेंस से भरा हुआ है. इससे पहले, रिकैप के तौर पर, दृश्यम के सींस दिखाए गए हैं, जो आपको एक नजर पूरी फिल्म की याद ताजा करवाते हैं.

टीजर की शुरुआत कहानी विजय सलगांवकर और उसके परिवार से शुरू होता है. विजय की बेटी एक लड़के की हत्या के मामले में फंस जाती है. यह लड़का उसे ब्लैकमेल करता था. इसके बाद विजय उस लड़के की लाश को कहीं छुपा देता है और मारे गए लड़के की मां आईजी मीरा देशमुख को विजय और उसके परिवार पर शक होता है.

विजय, अपने परिवार को बचाने के लिए एक प्लान बनाता है. इस प्लान में विजय ने कोई सबूत नहीं छोड़ा है. आईजी और पुलिस उससे कन्फेशन करने के लिए कहती है. पहले पार्ट में दिखाया जाता है कि विजय अपने परिवार को बचा लेता है. लेकिन दूसरे पार्ट की झलक में विजय को एक पुलिस स्टेशन में दिखाया है. एक कैमरा उसके सामने लगा हुआ और उसके कन्फेशन को रिकॉर्ड कर रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here