Ghulam Nabi Azad: गुलाम नबी आजाद ने किया नई पार्टी का ऐलान, जाने क्या है नाम

0
test

Ghulam Nabi Azad News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने करीब पांच दशकों के बाद 26 अगस्त को पार्टी को अलविदा कह दिया और दावा किया कि देश का सबसे पुराना दल अब ‘समग्र रूप से नष्ट हो चुका है’.

Jammu Kashmir News: गुलाम नबी आजाद ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया है. उनकी पार्टी का नाम ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ होगा. बता दें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने करीब पांच दशकों के बाद 26 अगस्त को पार्टी को अलविदा कह दिया और दावा किया कि देश का सबसे पुराना दल अब ‘समग्र रूप से नष्ट हो चुका है’ और इसका नेतृत्व आंतरिक चुनाव के नाम पर ‘धोखा दे रहा है.’

आजाद ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर ‘अपरिपक्व और बचकाने व्यवहार’ का भी आरोप लगाया और कहा कि अब सोनिया गांधी नाममात्र की नेता रह गई हैं क्योंकि फैसले राहुल गांधी के ‘सुरक्षागार्ड और निजी सहायक’ करते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here