ACCIDENT NEWS : तेज रफ़्तार वाहन की चपेट में आए आधा दर्जन मवेशी, हुई दर्दनाक मौत

0
test

मुंगेली। मुंगेली में एक बेलगाम वाहन ने कई मवेशियों को मौत की नींद सुला दी. आधा दर्जन मवेशियों की सड़क पर मौत हो गई है. अज्ञात वाहन की ठोकर से सड़क पर बैठे मवेशियों की मौत हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक पथरिया-मुंगेली रोड पर लक्षनपुर के पास ये हादसा हुआ है. पशु प्रेमियों में इन मौतों से भारी आक्रोश है. पथरिया थाना क्षेत्र का मामला है.

वहीं इसे लेकर पशु प्रमियों ने कहा कि मवेशियों को बेरहमी से कुचला गया है, ऐसा लग रहा है कि किसी ने जानबूझकर सड़क पर बैठे मवेशियों पर वाहन को चढ़ाया है, जिससे सड़क पर शवों का ढेर लग गया. पशु प्रेमियों ने कहा कि जिसने भी ये अपराध किया है, उस पर कड़ी कार्रवाई हो. इस हादसे ने सभी को आहत किया है. सड़क पर मवेशियों के खून को देखकर कलेजा कांप रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here