CG BREAKING NEWS : रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आईटी दबिश,शराब और स्टील कारोबारियों के घर हुई छापेमारी

0
IT Raid: इस मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर और फाइनेंसर के यहां इनकम टैक्स की रेड, 200 करोड़ से ज्यादा ब्लैक मनी का खुलासा
IT Raid: इस मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर और फाइनेंसर के यहां इनकम टैक्स की रेड, 200 करोड़ से ज्यादा ब्लैक मनी का खुलासा
test

RAIPUR NEWS : राजधानी सहित प्रदेश के कई बड़े कारोबारियों के यहां आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। आयकर की टीम तड़के सुबह करीब 6 बजे रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर दुर्ग-भिलाई में एक साथ कारोबारियों के घर दबिश दी है। इसमें शराब और स्टील कारोबारी शामिल हैं। रायपुर में ऐश्वर्या किंगडम स्थित घर और कई दूसरे ठिकानों में छापे मारे गए हैं।

आयकर विभाग की एक बड़ी टीम ने रायपुर समेत कई जिलों में छापेमारी कार्यवाही शुरू की है। जानकारी के अनुसार, शराब व्यवसायी अमोलक सिंह भाटिया के घर और ठिकाने पर छापे मारा गया हैं। अमोलक सिंह भाटिया शराब का बड़ा कारोबारी माने जाते है। भाटिया के घर और ऑफिस में टीम दस्तावेज खंगाल रहे हैं। वही ऐश्वर्या किंगडम में आर के गुप्ता और लविस्ता में स्टील एंड पावर फैक्टी कारोबारी रामदास अग्रवाल, उनके बेटे पुत्र सुनील और अनिल के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ छापा मारा है। इसके अतिरिक्त रायगढ़ में नटवर रतेरिया, आकाश जिंदल, सीए अनिल अग्रवाल और खरसिया के कारोबारी मुकेश अग्रवाल के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। इस कर्रवाई में आईटी के 50 से ज्यादा अफसरों की टीम शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here