RAIPUR CRIME NEWS : खारुन नदी में टीचर समेत 3 लोग डूबे, एनीकट पार करते समय हुआ हादसा

0

test

खरोरा। राजधानी रायपुर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां खारुन नदी में टीचर और उनके परिवार के 2 लोग डूब गए हैं। जिनकी 3 घंटे से तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों एनीकट पार कर रहे थे। उसी दौरान पैर फिसलने से ये हादसा हुआ है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर को धरसींवा इलाके के रहने वाले लखनलाल बंजारे ( 58) अपने परिवार के हरजीत भारती (15), शेखर बंजारे (28) के साथ मुर्रा गांव में खारुन नदी पर बने एनीकट को पार कर रहे थे। लखनलाल पेशे से टीचर हैं। बताया गया है कि एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा था। उसी दौरान पार करते-करते तीनों का पैर फिसल गया और वे नदी में डूब गए।

घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे। जिन्होंने इस घटना को देखा था। इसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। प्रशासन को भी इस बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद से ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। अब गोताखोरों की मदद से तीनों की तलाश जारी है। मगर घटना के 3 घंटे बाद भी तीनों का कुछ पता नहीं चला है.

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे। जिन्होंने इस घटना को देखा था। इसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। प्रशासन को भी इस बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद से ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। अब गोताखोरों की मदद से तीनों की तलाश जारी है। मगर घटना के 3 घंटे बाद भी तीनों का कुछ पता नहीं चला है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here