BREAKING NEWS : कांग्रेस को अक्टूबर में मिल जाएगा नया अध्यक्ष, इस तारीख को होगा चुनाव, जानें पूरा शेड्यूल

0
test

Congress President Election: कांग्रेस को अक्टूबर महीने में नया अध्यक्ष मिल जाएगा. रविवार को पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति (CWC) की बैठक में अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अहम फैसला लिया गया. कांग्रेस अध्यक्ष को चुनने के लिए पार्टी द्वारा 17 अक्टूबर को चुनाव आयोजित कराया जाएगा. चुनाव संपन्न होने के बाद 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा. पार्टी सूत्रों ने बताया कि सीडब्ल्यूसी बैठक में सोनिया गांधी वर्चुअली रूप से शामिल हुईं. बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी ने ही की. स्वास्थ्य जांच के लिए सोनिया गांधी विदेश दौरे पर हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनके साथ हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव का पूरा शेड्यूलः

-अधिसूचना 22 सितंबर
-नामांकन 24 सितंबर
-नामांकन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
-17 अक्टूबर को चुनाव
-19 अक्टूबर को मतगणना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here