DURG NEWS :वेब पोर्टल के पत्रकार पर निगम कर्मचारी नाराज, पत्रकार द्वारा कर्मचारियों पर अभद्र टिप्पणी की गई

0
test

DURG NEWS : वेब पोर्टल न्यूज़ के पत्रकार द्वारा निगम कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहः व जातिगत टिप्पड़ी किए जाने से नाराज निगम के कर्मचारियों ने कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपकर उचित कार्यवाही की मांग की है.

पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े वेब पोर्टल के एक पत्रकार द्वारा कुछ दिनों से नगर निगम के कर्मचारियों को हैरान परेशान किया जा रहा था. वह उनसे पैसे की डिमांड की जा रही थी. लेकिन जब डिमांड पूरी नहीं हुई तो पत्रकार ने अधिकारियों के खिलाफ बेतुकी बातों को अपने वेब पोर्टल में लिखकर उसे अन्य ग्रुप में फॉरवर्ड किया व नगर निगम आयुक्त के निजी सहायक व निगम में ही कार्यरत प्रभारी लेखाअधिकारी राजकमलबोरकर को अपशब्द कहते हुए उन्हें जातिगत गालियां दि गई.

जिससे निगम के कर्मचारियों की भावना को काफी ठेस लगी और उन्होंने पत्रकार के खिलाफ दुर्ग सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज करा कर उस पर कार्यवाही किए जाने की मांग की पूरे घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए निगमायुक्त के निज सहायक शुभम गोइर व राजकमल बोरकर ने कहा जिस तरह के शब्दों का प्रयोग पत्रकार द्वारा किया गया है. वह उचित नहीं है इससे उनकी भावना को ठेस लगी है और वह एक सामाजिक इंसान हैं जिसका जवाब उन्हें सभी को देना होगा इसलिए उन्होंने मांग की है कि पत्रकार के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here