TMKUC की सोनू का नया लुक देखकर बेहोश हुए लोग, देखें तस्वीरें

0
test

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Nidhi Bhanushali Latest Photos : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कॉमेडी शो और उनके स्टार्स के बारे ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। ये शो दर्शकों के दिल के काफी करीब है। यही वजह है कि ये शो बीते 14 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा हैं। इस शो की खास बात ये है कि इससे जुड़ने वाले हर कलाकार को दर्शक शो छोड़ने के बाद भी बेहद प्यार देते हैं।

एक ऐसी ही चाइल्ड आर्टिस्ट हैं जिन्हें आज भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। ये कोई और नहीं ​बल्कि शो में सोनू भीडे का किरदार निभाने वाली निधि भानुशाली हैं। निधि आज भले ही शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन दर्शकों के साथ वो सोशल मीडिया पर हमेशा ही जुड़ी रहती हैं। उनकी हर तस्वीर और वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन इसी बीच निधि की लेटेस्ट तस्वीरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। इन तस्वीरों को लेकर निधि सोशल मीडिया पर ट्रोल भी की जा रही हैं।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

फैंस को पसंद नहीं आया सोनू का मेकओवर

सोनू भिडे यानी निधि भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में निधि का लेटेस्ट मोकओवर देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि ​निधि ने एक नए हेयरकट लिया है। उन्होंने अपने बालों को ब्वॉयकट करा लिया है जो कि फैंस को जरा भी पसंद नहीं आ रहे हैं। निधि के शॉर्ट बाल उन पर सूट नहीं कर रहे हैं।

हेयरकट देख फैंस कर रहे हैं ट्रोल

निधि भानुशाली का नया हेयरकट देख फैंस उन्हें लगातार ट्रोल करते दिख रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने​ लिखा, ‘क्या कर लिया तुमने खुद का हाल।’ वहीं एक दूसरा यूजर लिखता है, ‘लगता है अब अनफॉलो करना पड़ेगा।’ एक ने ​लिखा, ‘यार भगवान ने इतनी अच्छी शक्ल दी है, लेकिन ये पता नहीं क्या—क्या करती रहती हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here