test
Sidhu Moosewala Murder Case: शुभदीप सिंह Sidhu Moosewala हत्याकांड में दो वांटेड शूटर्स की पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ की सूचना है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों शूटर्स को पंजाब पुलिस ने घेर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार अटारी बॉर्डर के पास भकना कलां गांव में शूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत उर्फ़ मनु खुसा को घेरा गया.
मुठभेड़ में आरोपियों का सामना करने के लिए जिले भर से पुलिस बुला ली गई है. सूत्रों ने बताया कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे शार्प शूटर मनप्रीत मन्नू कुसा और जगरूप रूपा को पंजाब पुलिस ने घेर लिया. बदमाशों ने इस दौरान पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
हुशियार नगर में मुठभेड़ जारी
इसके बाद जिले भर से पंजाब पुलिस के जवानों को बुलाया गया और दोनों को घेर लिया गया. अटारी बॉर्डर की ओर जाने वाली सड़क पर भकना गांव के पास हुशियार नगर में मुठभेड़ जारी है. यह इलाका भारत-पाकिस्तान सीमा से करीब 10 किमी दूर है. शार्प शूटर एक कमरे में छिपे हुए हैं और पुलिस पर फायरिंग कर रहे हैं.
शुरुआती जानकारी के अनुसार एनकाउंट में तीन पुलिसकर्मियों के जख्मी होने की सूचना है. अभी इस समाचार में और जानकारी का इंतजार है.

