CG vidhansabha breaking : स्थगित हुई विधानसभा, सिंहदेव के इस्तीफे मामले पर सदन में हंगामा

0
CG Monsoon Season 2022 : रेडी टू ईट के मामले को लेकर विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरा, लगाए कई गंभीर आरोप
CG Monsoon Season 2022 : रेडी टू ईट के मामले को लेकर विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरा, लगाए कई गंभीर आरोप
test

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत Assembly Speaker Charandas Mahant ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी है। विपक्ष के हंगामे की वजह से उन्होंने ये निर्णय लिया। मंत्री टीएस सिंहदेव TSsinghdeo मामले पर आज प्रश्नकाल के बाद विपक्ष ने काफी हो हंगामा किया।

बृजमोहन अग्रवाल ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि मंत्री के इस्तीफ का मामला बेहद गंभीर है…और यह सदन की व्यवस्था का प्रश्न है। उन्होंने सदन में सिंहदेव के सीएम के नाम लिखे चार पन्नों का पत्र पढ़ा। बृजमोहन ने कहा कि जब मंत्री ने अपनी ही सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, लिहाजा स्थिति गंभीर है। नेता प्रतिपाक्ष ने कहा कि सिंहदेव के इस्तीफे से संवैधानिक संकट खड़ हो गया है।

मुख्यमंत्री को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने इसे व्यवस्था का प्रश्न मानने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सिंहदेव ने इस्तीफा दिया है, इसकी कोई सूचना मेरे पास नहीं है। अलबत्ता, वे विधानसभा से छुट्टी लेकर बाहर गए हैं। कार्यवाही के लिए अपने विभागों का जिम्मा उन्होंने मंत्री मोहम्मद अकबर को दे गए हैं। ऐसे में, व्यवस्था का प्रश्न कहां से आता है। हंगामा न रुकने पर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here