BIG NEWS : प्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों के लिए आया अनोखा आदेश, राजभवन से जारी हुआ निर्देश

0
test

रायपुर: छत्तीसगढ के निजी विश्वविद्यालयों को राजभवन की ओर से निर्देश जारी किया गया है. इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों को स्वच्छता और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने कहा गया है. जारी पत्र में विश्वविद्यालयों को कम से कम 100 पौधे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इन आयोजनों में राज्यपाल को बुलाने का भी सुझाव दिया गया है।

राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो ने पिछले दिनों प्रदेश के 15 निजी विश्वविद्यालयों को एक पत्र जारी किया। इस पत्र में तीन बिंदुओं पर बात हुई। राज्यपाल के सचिव ने लिखा, विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा और स्वच्छ रखने के साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here