BREAKING NEWS : नक्सलियों ने जवानों के लिए बिछाई थी IED, चपेट में आई महिला पूरी तरह जख्मी

0
test

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में प्रेशर IED की चपेट में आने से के ग्रामीण महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने ये आईईडी बम जवानों के लिए जंगल में लगाया था। जिसकी चपेट में आने से महिला जख्मी हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार IED के चपेट में आने से महिला के बायें पैर के एड़ी में चोट आई है। फिलहाल घायल महिला का स्वास्थ्य केंद्र नेलसनार में इलाज चल रहा है। नक्सलियों ने जवानों को अपना शिकार बनाने के लिए जंगल में IED लगाया था। ये पूरा मामला मिरतुर थानाक्षेत्र के केतुलनार चौक के पास ये विस्फोट हुआ है। इस घटना की पुष्टि एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here