घर-घर पहुंचे विधायक देवेंद्र, लोगों से की भेंट मुलाकात, खुर्सीपार क्षेत्र के नागरिकों का जाना हालचाल,बड़े बुजुर्गों का लिए आशीर्वाद

0
test

भिलाई। bhilai news  भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव MLA Devendra Yadav आज खुर्सीपार पहुंचे। जहां वे एक-एक गली और एक-एक व्यक्ति के घर गए। उनसे भेंट मुलाकात की और सब का हालचाल जाना। अचानक अपने खुद के घर के आंगन में अपने लाडले विधायक देवेंद्र यादव को देख कर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल था।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज खुर्सीपार क्षेत्र पहुंचे। इसके बाद पैदल-पैदल पूरे एक-एक गली के एक-एक घर गए। हर घर में जाकर लोगों से भेंट मुलाकात की और उनका हालाचाल जाना। बड़े बुजुर्गों को प्रणाम किया और उनका आशीर्वाद लिया। अपने विधायक को अपने घर के आंगन में देख कर लोगों की बड़ी खुशी देखने को मिली। विधायक देवेंद्र यादव से लोगों ने बातचीत की अपना हालचाल बनाया।

इस दौरान लोगों ने कहा कि आप पहले विधायक हैं, जो हम आम नागरिकों की तरह है। हम सभी लोगों की दुख दर्द सझते हैं और हमारा हालचाल जानने के लिए हमसे मिलने आते रहते हैं। जब हम आम नागरिकों को भी आप से मिलना होता है तो आप बड़ी आसानी से हम सब को मिल जाते हैं। इससे पहले कभी कोई ऐसा नहीं हुआ जो बार-बार वार्ड दौरा करें। लोगों के घरों में जाकर उनका हालचाल जाने और लोगों के घर में जाकर पूछे कि आप सब कैसे हैं। कोई समस्या तो नहीं है। होगी तो हम उसे ठीक कर देंगे। इससे पहले जो विधायक व नेता रहे। वे तो चुनाव के टाइम आते थे। हाथ जोड़कर वोट मांग लेते थे। उसके बाद दोबारा शकल दिखाने भी नहीं आते हैं। 5 साल बाद जब फिर चुनाव होता था। तब फिर आते हैं।

वैसे नेताओं से मिलना भी बड़ा कठिन होता था। 50 चक्कर बंगले के लगाने के बाद तब कहीं जाकर मुलाकात हो पाती थी। लेकिन भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव रोज सुबह जनता से मिलने तैयार हो जाते हैं। लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव से कहा कि आप की विनम्रता, सरलता,सजता है। हम सब का बहुत भाता है, आप विधायक व नेता जैसे नहीं बल्की हमारे परिवार के सदस्य जैसे है, जो हमारे हर दुख सुख में सामाने खड़े रहते हैं।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here