राज्य ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम दिन आज

0
test

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा सिंतबर 2022 में सम्मिलित होने के लिए 500 रूपये विलंब शुल्क के साथ 1 जुलाई से 15 जुलाई 2022 तक निर्धारित किया गया है। आवेदन करने के लिए आज अंतिम दिन है। आवेदक जल्द ही परीक्षा आवेदन फार्म जमा कर दें।

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव ने बताया कि सिंतबर 2022 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ प्रथम बार सामान्य, क्रेडिट, आर.टी.डी और अन्य बोर्ड से अनुतीर्ण छात्र सम्मिलित होना चाहते हैं, तो ऐसे छात्र भी निर्धारित तिथि में कार्यलयीन की वेबसाइट www.sos.cg.nic.in से परीक्षा आवेदन फार्म एवं अध्ययन केंद्र की सूची डाउनलोड कर परीक्षा आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। यदि छात्र-छात्राएं 15 जुलाई के बाद आवेदन करते हैं तो वे अप्रैल 2023 की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्र होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here