POLITICAL NEWS : द्रौपदी मुर्मू का विरोध ठीक नहीं, कांग्रेस नेता की पार्टी को सलाह; याद दिलाया इतिहास

0
test

विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति के उम्मीदवार बनाए गए यशवंत सिन्हा का समर्थन वापस लेने की अपील कांग्रेस के सीनियर नेता ने पार्टी से की है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर कांग्रेस को उसका इतिहास याद दिलाते हुए कहा है कि उसे द्रौपदी मुर्मू के विरोध पर पुनर्विचार करना चाहिए। प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट किया,’ पं. मोतीलाल नेहरू से लेकर आज तक कांग्रेस हमेशा शोषित वंचित और आदिवासियों के साथ खड़ी रही है। राष्ट्रपति चुनाव में एक आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का विरोध करना मेरे विचार से बिलकुल उचित नहीं है। पार्टी हाई कमान को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

यही नहीं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने यशवंत सिन्हा से मुलाकात की जो तस्वीरें ट्वीट की थीं, उन्हें रीट्वीट करते हुए भी प्रमोद कृष्णम ने चुभने वाला ट्वीट किया था। प्रमोद कृष्णम ने लिखा था,  ‘ये  नौबत आ गई अब, किसी कांग्रेसी को ही लड़ा देते।’ प्रमोद कृष्णम के ट्वीट पर अब तक किसी कांग्रेस नेता का रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस पर उन्हें तीखा हमला झेलना पड़ सकता है। इससे पहले कन्हैयालाल हत्याकांड में भी उन्होंने राजस्थान की पुलिस पर सवाल उठा दिए थे। अपनी ही सरकार को घेरने पर उन्हें कांग्रेस नेताओं की आलोचना का सामना करना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here