BREAKING NEWS : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को छग दौरे पर

0
test

 

देश में लोकतंत्र का त्यौहार राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। एनडीए से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। इसको लेकर भाजपा ने प्लानिंग कर ली है।

बीजेपी नेता नंदकुमार साय और केदार कश्यप ने पत्रकारवार्ता मे बताया कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर जनजाति समुदाय के लोग पारंपरिक अंदाज में जोरदार स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सभी जिलों में प्रेस कांफ्रेंस हो रही है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

साय ने कहा कि अब दो वर्ग यानी नारी जगत को मुर्मू नेतृत्व कर रही हैं, दूसरी अनुसूचित जनजाति समाज को नेतृत्व कर रहीं हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग को द्रौपदी मुर्मू के कारण सम्मान मिल रहा है। हिंदुस्तान में अनुसूचित जनजाति समाज का प्रतिशत बहुत बड़ा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अनुसूचित जनजाति समाज के लिए योगदान को भी याद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here