CRIME NEWS : पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर विधायक कॉलोनी स्थित मकान में चोरी

0
test

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा विधायक ननकी राम कंवर के घर में चोरी का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक पूर्व गृहमंत्री के तेलीबांधा स्थित घर से 80 हजार का टीवी चोरों ने पार कर दिया.

बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर विधायक कॉलोनी स्थित मकान नंबर HDD- 45 के किचन का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे और टीवी पर हाथ साफ कर दिया. जिसके बाद तेलीबांधा निवासी सुनील अग्रवाल ने मंगलवार शाम पूरे मामले की शिकायत कराई है. शिकायत पर पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

तेलीबांधा थाना पुलिस के मुताबिक अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. मुखबिरों से कुछ जानकारियां सामने आई है. जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here