BREAKING NEWS : सीएम भूपेश बघेल ने लिया बड़ा निर्णय, एक बार फिर महिलाओं के चेहरे पर दिखेगी ख़ुशी

0
test

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचने वाले पशुपालकों, ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 10 करोड़ 84 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की.सरकार के इस योजना से अर्थात गोधन न्याय योजना से प्रदेश के 2 लाख 11 हजार से अधिक ग्रामीण, पशुपालक किसान लाभान्वित हो रहे हैं.

आपको बता दे 15 जून से 30 जून तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए गोबर के एवज में 3.69 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है. गौठान समितियों के लोगो को 4.31 करोड़ और महिला समूहों के लोगों को 2.84 करोड़ रूपए की लाभांश राशि भुगतान की गयी हैं.

आपको बता दे की गौठानों में गोबर बेचने वाले ग्रामीणों और पशुपालकों को अब तक गोबर के एवज में सरकार द्वारा 150.75 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है. गोधन न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है.

आपको जानकर यह बेहद खुशी होगी कि गोबर बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने वालों में 45.97 प्रतिशत संख्या प्रदेश की महिलाओं की है. इस योजना से एक लाख 33 हजार से अधिक भूमिहीन परिवार लाभान्वित हो रहे है.

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here