BIG NEWS : गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर घोषित, इन बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी,देखें सूची

0
test

रायपुर . गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ के पांच मंत्रियों को इसके लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक़ गुजरात में नवंबर-दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव होंगे।

पांचों मंत्रियों को लोक सभावार खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को खेड़ा लोकसभा ऑब्जर्वर, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया को सूरत लोकसभा, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम को अहमदाबाद ईस्ट लोकसभा, जय सिंह अग्रवाल को गांधीनगर लोकसभा और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल को साबरकांठा लोकसभा पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके लिए AICC ने सूची जारी कर दी है जिसके मुताबिक़ कुल 26 नेताओं को गुजरात विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है जिसमें छत्तीसगढ़ के 5 मंत्रियों के नाम शामिल हैं।

देखें आदेश

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here