BIG BREAKING : केंद्रीय मंत्री नकवी ने PM मोदी से मिलकर मंत्री पद से दिया इस्तीफा, पार्टी दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी

0
BOOSTER DOSE : अब 18 साल से ऊपर वालों को भी लगेगी बूस्टर डोज, इस दिन से शुरू होगा वैक्सीनेशन
BOOSTER DOSE : अब 18 साल से ऊपर वालों को भी लगेगी बूस्टर डोज, इस दिन से शुरू होगा वैक्सीनेशन
test

नई दिल्ली। मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने मंत्री पद इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने मोदी सरकार के मंत्रिमंडल को छोड़ दिया है। मुख्तार अब्बास नकवी को लेकर ये चर्चा पहले ही थी।

बता दें कि मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्यक मामलों का विभाग संभाल रहे थे। मुख्तार राज्यसभा के सदस्य थे। उनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा था। नकवी को इस बार बीजेपी ने राज्यसभा सदस्य नहीं भेजा है। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है.

दरअसल, मोदी सरकार के दो मंत्रियों के राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल गुरुवार को खत्म हो रहा है। इनमें मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा जदयू कोटे से आरसीपी सिंह का नाम शामिल है। ये दोनों नेता फिलहाल 6 जुलाई के बाद किसी भी सदन के सदस्य नहीं होंगे।

बुधवार को कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने अपने दोनों केंद्रीय मंत्रियों, मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह की जमकर तारीफ की और कहा कि आप दोनों ने देश के विकास में अपना विशेष योगदान दिया है। मुख्तार अब्बास नकवी के साथ ही आरसीपी सिंह भी इस्तीफा दे सकते हैं।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here