राष्ट्रीय सम्मान समारोह में श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की संस्थापिका,अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव भोपाल में हुई सम्मानित

0
test

durg news नीतू श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि रविवार को भोपाल में दृष्टि जन संगठन एवं अन्य साहित्यिक संस्थाओं के सहयोग से निर्दलीय समाचार पत्र समूह सह प्रकाशन का निर्दलीय 49वा राष्ट्रीय वार्षिकोत्सव सह सहितीयोत्सव का आयोजन गांधी भवन भोपाल में किया गया।

जिसके मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के प्रथम चिकित्सा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉक्टर त्रिभुवन नाथ दुबे (जबलपुर),विशिष्ठ अतिथि राजेश व्यास (सह सभा पति राज्य बार काउंसिल), दीपक जोशी पूर्व मंत्री, शैलेश शुक्ला( पत्रकार), दया राम नामदेव(सचिव – गांधी भवन न्यास, रमेश नंद (वरिष्ठ कवि) ,अब्दुल अजीज सिद्धकी (लखनऊ)थे।

नीतू श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि मुझे भी राष्ट्रीय बहुमुखी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाना मेरे लिए बहुत ही गौरव की बात है।छत्तीसगढ़ से भोपाल सम्मान लेने पहुचना मेरे लिए काफी खुशनुमा पल था।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

नीतू श्रीवास्तव ने इस सफल आयोजन के लिए आदरणीय कैलाश श्रीवास्तव जी एवं उनकी पूरी टीम का धन्यवाद कहा ओर शुभकामनाएं दी कि इसी तरह हर साल आप लोगो का कार्यक्रम होता रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here