नए आयुक्त पहुँचे गोकुल नगर गौठान,अधिकारियों के साथ लिया जायजा, दिए गए यह आवश्यक निर्देश

0
test

durg news . नगर पालिक निगम अंतर्गत पुलगांव गोकुल नगर स्थित गौठा में आयुक्त प्रकाश सर्वे पहुँचे। इस दौरान सहायक अभियंता वीपी मिश्रा,उपअभियंता विनोद मांझी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ उन्होंने सम्पूर्ण गौठान का भ्रमण कर सभी उत्पादों का बारिकी से अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए .

पदभार ग्रहण करते ही दुर्ग नगर निगम आयुक्त गोकुल नगर गौठान पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा के अनुरूप गौठान को संचालित करने तथा गौठान के हर क्षेत्र का अच्छे से उपयोग कर मुर्गी पालन, बतख पालन, दूध उत्पादन जैसे कायो का निरीक्षण किया । आयुक्त प्रकाश सर्वे ने गौठान के संबंध में स्व सहायता समूह गायत्री धोटे से चर्चा कर जानकारी ली।

उन्होंने गोधन न्याय योजना को एक महत्वकांक्षी परियोजना बताया एवं इस परियोजना के तहत गौठान एक लधु औद्योगिक केंद्र की तरह विकसित होने की बात कही आयुक्त सर्वे ने महिलाओं को अधिक स्वावलंबी बनाने की ओर वृहद रूप से कार्य करने को कल्याणम महिला स्व सहायता समूह की प्रशंसा की एवं आने वाले समय मे रोज़गार के माध्यम से एक आदर्श गौठान बनाने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here