उदयपुर हत्याकांड में आज छत्तीसगढ़ बंद, केवल इन दुकानों को मिली छूट

0
test

उदयपुर की घटना के विरोध में शनिवार को बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान को भारतीय जनता पार्टी और चेंबर कॉमर्स में भी अपना समर्थन दिया। इसके चलते रायपुर शहर के जय स्तम्भ, सदर बाजार समेत विभिन्न स्थानों के दुकाने दो बजे तक बंद रखी गई।  इस बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष आशु चंद्रवशी ने बंद करवाने सड़को पर निकले।

श्रीचंद सुंदरानी ने घडी चौक जयस्तंभ जाकर बंद को सफल बनाने की अपील की।  इस दौरान तमाम स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करवाए जाएंगे। सुबह से ही BJP कार्यकर्ता बाजारों में दुकानें बंद करवाने मौजूद रहें। भाजपा ने इस बंद से सिर्फ दूध और दवा दुकानों को छूट दी है। इस मौके पर श्रीचंद सुंदरानी और आशु चंद्रवंशी ने कहा की उदयपुर की घटना में शामिल होगी पर कड़ी कार्यवाही करवाने की मांग को लेकर बंद का आह्वान किया गया जिसे भाजपा ने  समर्थन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here