TKMOC : जाने कौन निभाएगा नट्टू काका का लीड रोल 

0
test

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah New Nattu Kaka: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दर्शक और शो की कास्ट भी नट्टू काका (Nattu Kaka) के किरदार को काफी मिस कर रही थी लिहाजा अब मेकर्स ने नए नट्टू काका की खोज पूरी कर ली है. शो में अब से ये किरदार नजर आएगा. शो के निर्माता असित मोदी (Asit Modi) ने नए नट्टू काका से दर्शकों को मिलवा दिया है.

इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर नए नट्टू काका की झलक दिखाई गई है. इस तस्वीर में असित मोदी के साथ जो शख्स खड़ा दिख रहा है वहीं अब शो में नट्टू काका का रोल निभाते नजर आएंगे.

यानि एक बार फिर इस मजेदार शो में चाचा-भतीजे की जोड़ी खूब रंग जमाती नजर आएगी. गडा इलेक्ट्रोनिक्स भी खुल चुकी है ऐसे में दुकान बिना नट्टू काका के अधूरी है. अब इस दुकान में नट्टू काका और बाघा दोनों मिलकर फिर से जेठालाल को खूब परेशान करेंगे तो उनके दुख सुख के साथी भी बनेंगे.

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

बीते साल हुआ घनश्यान नायक का निधन

आपको बता दें कि इस किरदार को पिछले 13 सालों से घनश्याम नायक निभा रहे थे लेकिन बीते साल उनका निधन हो गया. वो काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे. बीच में उनकी तबीयत में सुधार भी हुआ लेकिन फिर सितंबर के आखिर में उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. 3 अक्टूबर को घनश्याम नायक ने आखिरी सांस ली थी. उनका जाना तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के लिए कभी ना भरने वाला नुकसान था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here