अग्निपथ के विरोध में राजधानी में कल सुंदरकांड का पाठ, प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कल होगा प्रदर्शन

0
test

कांग्रेस ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में 27 जून को सभी विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह की घोषणा की है। कांग्रेस यह विरोध प्रदर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक करेगी। इस राजनीतिक आंदोलन में रायपुर में पार्टी के एक विधायक ने सुंदरकांड का पाठ भी रखवा दिया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और रायपुर पश्चिम क्षेत्र से विधायक विकास उपाध्याय इसका नेतृत्व कर रहे हैं। उपाध्याय ने बताया, कांग्रेस पार्टी का भारत के युवाओं को पूरा समर्थन है। छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह होना है। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में यह प्रदर्शन आमानाका स्थित पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर हाेगा।

उपाध्याय सुंदरकांड का आयोजन भी कराएंगे

सत्याग्रह आन्दोलन के साथ सुन्दरकांड पाठ का आयोजन भी रखा गया है। विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर देश के युवाओं में आक्रोश है, जिसकी जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार है। विकास उपाध्याय ने अग्निपथ योजना को तीन कृषि कानूनों की तरह बताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को वापस लेना होगा।

प्रदेश अध्यक्ष बोले- आवेदन ही न करें युवा

उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अग्निपथ योजना के बहिष्कार का आह्वान किया है। मरकाम ने कहा, गांधी के असहयोग आंदोलन के माध्यम से हम अहिंसक तरीके से अपनी बात को इस तानाशाही सरकार के सामने रख सकते हैं। देश भर के युवाओं से मेरी अपील है कि आप सभी अहिंसक तरीके से युवाओं के बीच यह संदेश फैलाएं कि कोई भी युवा “अग्निपथ-स्कीम“ में आवेदन न करें।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

उन्होंने कहा कि जब इस स्कीम में कोई आवेदन ही नहीं करेगा तो सरकार को यह समझ मे आ जाएगा कि देश के युवाओं ने विनम्रतापूर्वक इस युवा विरोधी स्कीम को नकार दिया है। फिर सरकार पहले की तरह सेना की भर्ती बहाल करने के लिए मजबूर हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here