Nupur Sharma की बढ़ सकती है मुश्किलें, हिरासत में लेने दिल्ली पहुंची मुंबई पुलिस, जानें- महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने क्या कहा

0
test

पैगंबर मोहम्मद पर तथाकथित विवादित टिप्पणी के मामले में नूपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। नुपुर शर्मा को मुंबई पुलिस हिरासत में लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस, मुंबई पुलिस को मदद करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस टीम दिल्ली में मौजूद है और वो नूपुर शर्मा को हिरासत में ले सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई की पिधोनी पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची है। नूपुर शर्मा को 25 जून को सुबह 11 बजे अपना बयान दर्ज कराने के लिए पिधोनी थाने भी बुलाया गया है। मुंबई पुलिस ने रजा अकादमी की शिकायत के आधार पर निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नूपुर पर मुंब्रा और ठाणे में भी केस

बता दें कि नूपुर शर्मा को मुंब्रा पुलिस ने भी समन भेजा था। पुलिस ने उन्हें 22 जून को पेश होने के लिए कहा है। मुंब्रा में मोहम्मद गुफरान खान नाम के टीचर ने नूपुर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके अलावा एक केस ठाणे में भी दर्ज कराया गया है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here