मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, प्रदर्शनी एक माह तक चलेगी

0
test

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के साथ साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ प्रदर्शनी में राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के तहत सभी जिलों में हो रहे विकास कार्यों को दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी एक माह तक चलेगी।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। इस मौक़े पर मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी स्थल पर लगे राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

प्रदर्शनी मे राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के क्रियान्वयन को आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा सुराजी गांव योजना, राम वन गमन पर्यटन परिपथ, वन अधिकार पत्र वितरण, वनोपज संग्रहण, राजीव युवा मितान क्लब योजना और छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन को भी प्रदर्शनी में दर्शाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here