30 शादियां कर चुकी ये दुल्हन करने जा रही थी 31वीं शादी… अब पुलिस ने कटाए जेल के फेरे… जानिए इस गजब दुल्हनिया के बारे में

0
test

मध्यप्रदेश madhya pradesh  में रहने वाली एक लुटेरी दुल्हन robber  bride  ने मानों शादी करने का नया रिकॉर्ड ही बना डाला है। इस महिला ने एक, दो या तीन नहीं पूरी तीस शादियां रचाईं। हर बार वह अपने दूल्हे को लूटकर भाग गई।

अब ये लुटेरी दुल्हन 31वीं शादी करने की तैयारी में थी, लेकिन इससे पहले ही राजस्थान rajasthan  के डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा थाना पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सागवाड़ा पुलिस ने रीना नाम की इस लुटेरी दुल्हन को जबलपुर से गिरफ्तार किया है।

हालांकि पूछताछ में पता चला कि उसका असली नाम सीता चौधरी है। एक साल पहले आरोपी महिला एक शख्स से शादी करके उसके पांच लाख रुपए लूटकर भाग गई थी। इसी मामले में पुलिस ने इसे अब धरा है। पूछताछ में जब रीना ने तीस शादियां कर दूल्हों को लूटने की बात कबूली तो पुलिस भी हैरान रह गई।

2021 में दर्ज हुआ था सीता उर्फ रीना के खिलाफ मामला

सागवाड़ा पुलिस ने बताया कि 12 दिसंबर, 2021 को जोधपुर में रहने वाले प्रकाश चंद्र भट्ट ने सीता उर्फ रीना के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2021 में एजेंट परेश जैन ने उसकी रीना से शादी करवाई थी। शादी के बदले रीना ने पांच लाख रुपए लिए थे।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

शादी के सात दिन बाद पीहर जाने के नाम पर रीना जबलपुर गई। सात दिन बाद प्रकाश चंद्र उसे वापस लेने पहुंचे। लौटते समय रीना के साथियों ने प्रकाश चंद्र से मारपीट की और रीना फरार हो गई। इसके बाद रीना और परेश से कोई संपर्क नहीं हो पाया, दोनों ने अपने नंबर बदल लिए थे। जिसके बाद पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया।

खुल गया पूरे गैंग का इतिहास

पुलिस पूछताछ में सीता ने बताया कि वह जबलपुर में गुड्डी उर्फ पूजा बर्मन के लिए काम करती है। पूजा बर्मन लुटेरी दुल्हनों का गैंग चलाती है। उसके कई राज्यों में एजेंट हैं और कई लुटेरी दुल्हनें पूजा के संपर्क में हैं। इन सभी के नकली आधार कार्ड, फर्जी नाम—पते पूजा ही बनवाती है। उसके बाद एजेंटों के माध्यम से लोगों की शादी करवाकर लुटेरी दुल्हनें उन्हें लूट लेती हैं।

बोगस ग्राहक बनकर फंसाया पुलिस ने

पूजा और रीना को पकड़ने के लिए पुलिस का एक कांस्टेबल बोगस ग्राहक बना और पूजा से  शादी करवाने की बात कही। पूजा ने पांच हजार रुपए लेकर करीब दस युवतियों के फोटो भेज दिए। इन्हीं में रीना उर्फ सीता भी शामिल थी। कांस्टेबल ने रीना से शादी करने की इच्छा जाहिर की और पूजा व रीना जाल में फंस गए। उन्होंने कांस्टेबल को पचास हजार के एडवांस के साथ एक मॉल के पास बुलाया। इसपर पुलिस कांस्टेबल दूल्हे के रूप में और बाकी कांस्टेबल उसके दोस्त के रूप में मौके पर पहुंचे। और सीता को गिरफ्तार कर लिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here