test
Ashram 3: बॉबी देओल (Bobby Deol) की मचअवेटेड वेब सीरीज ‘आश्रम 3’ (Ashram 3) का मोशन पोस्टर वीडियो रिलीज हो गया है. इस वीडियो में सीजन 3 का लोगो साफ नजर आ रहा है. पीछे के बैकग्राउंड में आग की लपटे नजर आ रही हैं. इस मोशन वीडियो के रिलीज होते ही फैंस इस वेब सीरीज के तीसरे पार्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.
View this post on Instagram
ईशा गुप्ता और बॉबी देओल ने शेयर किया वीडियो
इस मोशन वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर ईशा गुप्ता (Esha Gupta) और बॉबी देओल ने शेयर किया है. जिसके बाद लगातार फैंस इस मोशन वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं.
जानें कब रिलीज होगा ‘आश्रम 3’
‘आश्रम 3’ (Ashram 3) वेब सीरीज कब रिलीज होगी इसकी डेट का ऐलान अभी नहीं किया लगा है. लेकिन इस मोशन वीडियो के रिलीज होते ही इतना तो तय है कि आश्रम वेब सीरीज का तीसरा पार्ट जल्द ही फैंस देख पाएंगे. कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू के दौरान इस वेब सीरीज में अहम रोल निभाने वाले एक्टर संदीप ने बताया था कि शूटिंग और डबिंग का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही नया सीजन दर्शकों को देखने को मिलेगा.

