Rashifal 06 May 2022: तुला राशि वालों को मिलेगा धन, किसी भी विवाद में ना पड़ें वृष राशि वाले जातक

0
test

06 मई 2022 का राशिफल: आज चन्द्रमा कर्क राशि में हैं। प्रातःकाल के समय चन्द्रमा आद्रा नक्षत्र में रहेंगे। सूर्य मेष व गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज युवा विशेषकर वृष व धनु राशि के लोग प्यार के मामले में बहुत ही संवेदनशील रह सकते हैं। कर्क व धनु राशि के जातक व्यवसाय में उन्नति करेंगे। मकर व कुम्भ राशि के छात्रों को लाभ होगा। मेष तथा मीन के छात्र जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व तुला राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

यहां देखें 06 मई 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल-
आज आपको व्यवसाय में किसी मेष या मकर राशि के मित्र से लाभ होना चाहिए। जॉब को एक नयी दिशा देने में सफलता प्राप्त होगी। वाहन क्रय करने में  सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-  
आज का दिन जॉब में रुके कार्यों पर विजय प्राप्त करने का है। व्यवसाय में किसी बात को लेकर किसी भी विवाद में ना पड़ें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। हरा व नीला रंग शुभ है। युवा प्यार के मामले में संवेदनशील रहेंगे। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। बिजनेस को विस्तार देंगे। सूर्य मेष में हैं। आज आपकी हेल्थ बहुत अच्छी रहनी चाहिए। प्रेम के मामले में भावुकता परेशान कर सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

4. कर्क राशिफल- 
चन्द्रमा इसी राशि में है। आज दिमाग को एकाग्र करें। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई दिनों से रुके कुछ सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। नए उमंग व उत्साह से जीवन पथ पर चलें। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
धन प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक सम्बन्धों में दूरियों को मिटाने के लिए प्रयास करना बेहतर है। घर में किसी नयी कार्य योजना पर अपने आपको समर्पित करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

6. कन्या राशिफल-
आज बुध व चन्द्रमा अनुकूल है। शिक्षा में प्रगति है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। मकर व कर्क राशि के मित्र से लाभ मिल सकता है। मंगल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

7. तुला राशिफल- 
सूर्य सप्तम व कर्क का चन्द्रमा शुभ है। आपकी राशि का स्वामी शुक्र व गुरु  व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर फाइनल डिसीजन की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। धन का आगमन है। मसूर का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-
नवम चन्द्रमा  शुभ है। आज पँचम गुरु व  खष्ठम सूर्य जॉब व व्यवसाय में सफलता दिलवा सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। प्यार के रिश्ते को विवाह में बदलने के सुखद संयोग बन सकते हैं। संतान को लेकर कोई सुखद समाचार मिल सकता है। गाय को गुड़ खिलाएं।

9. धनु राशिफल-
आज का दिन जॉब में प्रगति का है। शिक्षा में उन्नति का समय है। आज धन का आगमन होगा। वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए।पीला व नारंगी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। गेंहू व तिल का दान करें। छात्र सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल-
शनि  इस राशि से द्वादश हैं। सूर्य मेष में हैं।परिवार को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। युवा प्यार के मामले में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। रुके धन की प्राप्ति होगी। यात्रा भी संभावना है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
आज गुरु द्वितीय व सूर्य मेष राशि में व चन्द्रमा खष्ठम है। व्यवसाय में विवादों से अपने को दूर करें। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को पालक व केला खिलाएं। कार्यों की अधिकता से में तनाव ना लें। गेंहू का  दान करें।

12. मीन राशिफल- 
चन्द्रमा पंचम यानि संतान भाव में है। आज शिक्षा में रुके कार्य को पूर्ण करेंगे। धार्मिक यात्रा से आनंदित रहेंगे। जॉब में अपने कार्यों से सन्तुष्ट रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। परिवार में खुशी बना रहेगा। गुड़ व गेंहू का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here