CG Lok Sabha Election : ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने किया मतदान, व्यवस्थाओं के लिए की प्रशासन की सराहना, बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की

0
test

 

रायपुर। CG Lok Sabha Election : भारत के 11 राज्यों और केद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर आज तीसरे चरण का मतदान जारी है, जिसे लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है लोग मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी, अमित शाह, सीएम विष्णुदेव साय, बृजमोहन अग्रवाल सहित कई दिग्गज नेताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं छत्तीसगढ़ में भी तीसरे चरण में 7 सीटों पर वोटिंग जारी है। इसी कड़ी में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन व छग टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा देवेंद्र नगर स्थित बालाजी स्कूल पहुंचे और मतदान किया, मतदान के पश्चात उन्होंने जिला प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि जिस प्रकार से व्यवस्था की गई है वह काबिले तारीफ है और अगर व्यवस्था नहीं भी होती तो भी नैतिक जिम्मेदारी के अंतर्गत लोगों को बढ़-चढ़कर मतदान करना चाहिए।

वहीं इसके साथ ही श्री होरा ने प्रदेशवासियों और देशवासियों के सभी मतदाताओं से संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। और कहा कि नागरिकों का कर्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाए। आपका वोट शासन व्यवस्था में आपकी भागीदारी को सुनिश्चित करेगा। सभी नागरिकों को निर्भीक, स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर मतदान करना चाहिए। मतदान के बाद श्री होरा ने ने सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here