WATCH LIVE : छत्‍तीसगढ़ के बालोद में गरजीं प्रियंका गांधी, PM मोदी और भाजपा पर हमला बोलते हुए पूछे ये तीखे सवाल

0
xr:d:DAFxkQO-q0Q:2831,j:3822855020504271372,t:24041411
test

Priyanka Gandhi in Balod: कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी ने छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला।सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने महंगाई का मुद्दा छेड़ा।

प्रियंका ने कहा, भाजपा के नेता कहते हैं कि हमें 400 सीट दीजिए, हम संविधान बदल देंगे। भाजपा के नेता कहते हैं कि मोदी जी विश्व के सबसे बड़े नेता हैं, सबसे ताकतवर हैं। भाजपा यह बताएं कि मोदी जी ने महंगाई क्यों खत्म नहीं की। यह बताएं कि बेरोजगारी क्यों दूर नहीं की गई।

प्रियंका ने कहा, यह सरकार किसके लिए चल रही है। यह स्पष्ट हो गया है यह सरकार मोदी जी के कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए सरकार चल रही है। छत्तीसगढ़ में भी उद्योगपति को लाभ पहुंचाया जा रहा है। 16000 करोड़ का लोन माफ किया। इनके लिए कोयला, सार्वजनिक उपक्रम, बैंकों का पैसा लूटा दिया गया।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1781980393912332469

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

किसान का बेटा क्या करेगा। मजदूर क्या करेगा। जीएसटी, नोटबंदी से लोगों को दलदल में डाल दिया गया। इस सरकार की नीयत ठीक नहीं है। कल मोदी आएंगे वहीं धूमधाम से आएंगे, बड़े-बड़े वादे करेंगे। आदिवासी संस्कृति की बात करेंगे। लेकिन सच्चाई पर नहीं उतरेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here