RAIPUR NEWS : शंकराचार्य के समर्थन में गो प्रतिष्ठा संकल्प यात्रा

0
test

रायपुर न्यूज़। चारों पीठ के शंकराचार्य के द्वारा समर्थित गौ माता राष्ट्र माता के लक्ष्य को लेकर गो प्रतिष्ठा संकल्प यात्रा परम पूज्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज के द्वारा दिनांक 14 मार्च 2024 से 28 मार्च 2024 तक वृंदावन से दिल्ली के मध्य में चल रही यात्रा को संवल देने के लिए आज शंकराचार्य आश्रम बोरिया कला रायपुर से माना कैंप गणेश मंदिर तक डॉक्टर इन्दुभवानन्द के नेतृत्व में गो प्रतिष्ठा संकल्प पदयात्रा संपन्न हुई जिसमें सैकड़ो लोगों ने गौ माता की जय हो, गौ माता राष्ट्र माता, गो बचेगी तो देश बचेगा, आदि संकल्प के साथ यात्रा पूर्ण की।

आज की यात्रा में मुख्य रूप से गौतम जैन तापस दादा राकेश अग्रवाल रामकुमार पुरोहित धर्मेंद्र आचार्य जी रामनिवास जी महेंद्र शास्त्री रत्नेश शुक्ला बीपी यादव खिलावन साहू नंदकिशोर देवांगन विश्राम साहू रवि शंकर पटेल आदि सैकड़ो लोगों उपस्थित थे अंत में गणेश मंदिर में उपस्थित होकर सभा के रूप में भक्तों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया डॉ इन्दुभवानंद महाराज ने बताया कि सात पृथ्वी को धारण करने वाले में से सर्वप्रथम पृथ्वी को धारण करने वाली गौ माता है इसलिए भगवान के यहां जब कभी पृथ्वी को कष्ट आता है पृथ्वी गाय का रूप धारण करके ही जाती है।

आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने बताया कि जीवन के आरंभ से अंत तक उपयोगी है गौतम जीवनी गाय के पंचगव्य पर प्रकाश डाला रामकुमार पुरोहित ने बताया गाय की सेवा से गाय की रक्षा हो सकती है रामनिवास जी ने बताया की पंचगव्य के पीने से पाप नष्ट होते हैं महेंद्र शास्त्री ने बताया की गाय में समस्त यज्ञ सामग्री निवास करती है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here