RAIPUR BREAKING : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा अचानक रायपुर पहुंची

0
test

Raipur News छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा मंगलवार को अचानक रायपुर पहुंची। उनके अचानक प्रदेश दौरे से प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी हैरान रह गए रहे, क्योंकि छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी का 16 मई को पूर्व निर्धारित दौरे का कोई कार्यक्रम नहीं था। उनके आने की अचानक सूचना मिलते ही कांग्रेस पदाधिकारी माना एयरपोर्ट पहुंचे।

कुमारी सैलजा का यह दौरा बेहद गोपनीय माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अपने इस दौरे के बारे में किसी से जिक्र नहीं किया था। सूत्रों के मुताबिक कुमारी सैलजा यहां राजधानी में पार्टी के बड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक में शामिल होंगी। इसके बाद प्रदेश के राजनीतिक विषयों पर चर्चा करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here