Vastu Tips: भूलकर भी घर में न रखें ये चीजें, वरना शुरू हो जाएंगे बुरे दिन

0
test

 Vastu Tips: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र का महत्वपूर्ण स्थान है। आजकल दोनों प्रचलन में हैं। लोग हर कार्य को शुभ मुहूर्त में करते हैं। साथ ही घर में वास्तु नियमों का पालन करते हैं। इससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही कार्य में सिद्धि प्राप्त होती है। हालांकि, कुछ लोग वास्तु नियमों का पालन नहीं करते हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है। वास्तु जानकारों की मानें तो घर पर अनावश्यक चीजें रखने से वास्तु दोष लगता है। अगर आप भी घर की सुख और समृद्धि को बरकरार रखना चाहते हैं, तो भूलकर भी घर पर इन चीजों को न रखें। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

बंद घड़ी

वास्तु जानकारों की मानें तो घर में बंद घड़ी रखना शुभ नहीं होता है। इससे वास्तु दोष लगता है। वास्तु शास्त्र में निहित है कि घर में दीवार पर टंगी बंद घड़ी से परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद रहता है। साथ ही बुरे दिन की शुरुआत हो जाती है। इसके लिए बंद घड़ी को ठीक करा लें। अगर आप ठीक नहीं कराना चाहते हैं, तो घर से बाहर निकाल दें।

जंगली चीजें

वास्तु के अनुसार, घर में टूटी-फूटी चीजें नहीं रखनी चाहिए। अगर आपने भी घर पर कबाड़ा जमा कर रखा है, तो बेच दें। घर पर कबाड़ा रखने से वास्तु दोष लगता है। घर पर जंग लगी अनावश्यक चीजों को रखने से घर में नकारात्मक शक्तियों का आगमन होता है। इससे घर में क्लेश की स्थिति बनी रहती है। इन चीजों को घर पर न रखें।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

पीतल के पुराने बर्तन

वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि घर पर पीतल के पुराने बर्तन न रखें। कई लोग स्टोर रूम में पुरानी चीजों को रखते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। घर पर पीतल के पुराने बर्तनों को बिल्कुल न रखें। इससे वास्तु दोष लगता है। एक बार वास्तु दोष लग जाने के बाद घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है। साथ ही परिवार के सदस्यों के मध्य प्यार और स्नेह की कमी होने लगती है। उनके विचार नहीं मिलते हैं। इसके लिए घर पर वास्तु नियमों का जरूर पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here