Religious

Vastu Tips: क्या आप भी सुबह उठते ही इन चीजों का करते हैं दीदार, तो जल्द हो जाएंगे कंगाल

vastu tips : सनातन शास्त्रों में निहित है कि ब्रह्म बेला में उठने से व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। इस समय देवताओं का वास रहता है। साधना और भक्ति करने वाले लोग हमेशा ब्रह्म बेला में उठते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हालांकि, कुछ लोग ब्रह्म बेला में उठते हैं। इसके बावजूद उनके जीवन में आर्थिक तंगी बनी रहती है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, तो आप अपनी आदतों में मामूली बदलाव करें। वास्तु जानकारों की मानें तो सुबह उठते ही कई चीजों का दीदार करना शुभ नहीं होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में अस्थिरता आ जाती है। व्यक्ति लाख चाहकर भी अपने जीवन में सफल नहीं हो पाता है।

आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

-कई लोगों को सुबह उठते ही शीशा देखने की आदत होती है। ये आदत सही नहीं है। अगर आप भी सुबह उठते ही शीशा यानी दर्पण देखते हैं, तो इस आदत में सुधार करें। ऐसा माना जाता है कि सुबह उठते ही दर्पण देखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

-अक्सर लोग सुबह उठने के बाद एक्सरसाइज और योग करते हैं। कुछ लोग धूप में बैठते हैं। धूप में बैठने से विटामिन-डी प्राप्त होता है। आसान शब्दों में सुबह के समय धूप सेंकने से शरीर को विटामिन-डी प्राप्त होता है। हालांकि, सुबह के समय खुद की परछाई नहीं देखनी चाहिए। वास्तु शास्त्रों में निहित है कि सुबह में समय परछाई देखने से आर्थिक तंगी आती है। खासकर, पश्चिम दिशा की परछाई देखना शुभ नहीं होता है।

-वास्तु जानकारों की मानें तो सुबह उठते ही जूठे बर्तन देखना भी शुभ नहीं होता है। इससे वास्तु दोष लगता है। इसके लिए बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि रात में ही जूठे बर्तन को धो लेना चाहिए।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

-वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में हिंसक और जंगली जानवरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में कलह की स्थिति बनी रहती है। वहीं, सुबह उठते ही हिंसक और जंगली जानवरों की तस्वीर नहीं देखनी चाहिए। यह शुभ नहीं होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button