Ambikapur news: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के भतीजे के भाजपा में जाने की लग रही थी अटकलें, अब आदित्येश्वर सिंहदेव ने खुद किया स्पष्ट

0
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने लोगों को मंकी-पॉक्स, स्वाइन फ्लू, कोरोना तथा विभिन्न मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की अपील की
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने लोगों को मंकी-पॉक्स, स्वाइन फ्लू, कोरोना तथा विभिन्न मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की अपील की
test

Health Minister Singhdev’s nephew joining BJP : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की नाराजगी और अलग-अलग मौकों पर दिए गए बयान के बाद के कारण कयास ये लगाए जा रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री के भतीजे आदित्येश्वर सिंहदेव भाजपा का दामन थाम सकते है। ऐसे में ऐसे कयासों पर विराम खुद आदित्येश्वर ने लगाया है।

दरअसल कई मौकों पर ये बात उठती रही है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव कांग्रेस से नाराज हैं। ऐसे में उनके राजनैतिक उत्तराधिकारी उनके भतीजे आत्येश्वर सिंह देव जो कि जिला पंचायत सदस्य के साथ जिला पंचायत सरगुज़ा के उपाध्यक्ष भी है, जो भाजपा ज्वाइन कर सकते है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी बयान दिया था कि वो तो कांग्रेस में है और रहेंगे, मगर उनके परिवार के लोग क्या निर्णय लेते हैं उस पर वे कुछ नहीं कह सकते। इसके पहले अमित शाह के दौरे के समय भी आदित्येश्वर के भाजपा ज्वाइन करने की चर्चा खूब थी।

 इन तमाम अटकलों पर खुद आदित्येश्वर ने विराम लगा दिया है। आदित्येश्वर का कहना है कि वो भी ऐसी चर्चाएं सुनते रहे है मगर वो कही नहीं जा रहे, बल्कि कांग्रेस में है और यही रहेंगे। यही नहीं आदित्येश्वर ने कहा कि आग कहा लगी है ये उन्हें नहीं पता, मगर धुंआ उठते रहता है। ऐसे में साफ है कि टीएस सिंह देव के भतीजे आदित्येश्वर फिलहाल कही जाते नहीं दिख रहे, जिससे लंबे समय से चले आ रहे अटकलों पर विराम सा लग गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here