NARAYANPUR BREAKING : नक्सलियों ने ग्राम गुमियाबेड़ा पुल निर्माण में कार्यरत मिक्सर मशीन और पानी पंप में लगाई भीषण आग

0
test

NARAYANPUR NEWS :  नारायणपुर के कुरुसनार थाना अंतर्गत ग्राम गुमिया बेड़ा पुल निर्माण में लगी मशीनों को नक्सलियों द्वारा आग के हवाले कर दिया है। मशीनों में स्थानीय ठेकेदार के मिक्सर मशीन और पानी पंप शामिल है जिसमे आगजनी की गई है। बता दें निर्माणाधीन कोडोली से झारावाही, आंकाबेड़ा मार्ग में कई पुल पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है।

जहां दिन में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के जवान तैनात होते हैं। लेकिन रात के समय जब कोई सुरक्षा व्यवस्था नही होती इसी का फायदा उठा कर नक्सली पुल निर्माण में लगे भारी मशीनों को अपना निशाना बना रहे हैं। बीते कुछ दिनों में नक्सली जिले में आगजनी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here