BIG NEWS : कांग्रेस विधायक ने किया बड़ा एलान, गरीबो को मात्र 500 रुपय में मिलेगा सिलेंडर

0
test

जबलपुर पश्चिम से विधायक तरुण भनोत ने बड़ा ऐलान किया है। भनोत ने ऐलान करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो गरीबों को 500 रुपए में सिलेंडर दिए जाएंगे। बता दें कि आज सदन की कार्यवागी शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने बढ़े रसोई गैस के दाम को लेकर विधानसभआ परिसर में प्रदर्शन किया।

बढ़ती महंगाई से आम आदमी की कमर टूट गई है इसी बीच रोजमर्रा की चीजों के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी कड़ी में आज रसोई गैस के दम अचानक 50 रुपए बढ़ा दिए गए। इसका विरोध करते हुए कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में रसोई गैस का मुद्दा भी गूंजा। इतना ही नहीं रसोई गैस के बढ़े दामों के लोकर विपक्ष ने सदन से बॉकआउट भी कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here