CG NEWS : पुलिस ने नक्सली स्मारक किया धवस्त, मुठभेड़ में मारे गए नक्सली दर्शन पद्दा के नाम पर स्मारक बनाया था

0
test

CG NEWS : छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित कांकेर जिले में पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने नक्सली स्मारक ध्वस्त किया है। बीते वर्ष मुठभेड़ में मारे गए नक्सली दर्शन पद्दा के नाम पर स्मारक बनाया था।

छोटेबेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बीएसएफ के जवानों और पुलिस ने डीवीसी सदस्य दर्शन पद्दा के नाम पर बनाए गए नक्सल स्मारक को ध्वस्त कर बैनर भी जब्‍त किया है। यह कार्यवाही बीएसएफ132BN तथा पुलिस बल द्वारा किया गया। नक्सल उन्मूलन पर निकले जवानों के पार्टी को आमाटोला खैरीपदर के जंगल में मारे गए नक्सली का स्मारक बना दिखा जिसे जवानों ने ध्वस्त कर दिया है।

गौरतलब हो कि 31 अक्टूबर को अंतागढ़ अंचल के कडमे के जंगलों में डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें डीवीसी नक्सल सदस्य दर्शन पद्दा व जागेश सलाम को मार गिराया गया था। दर्शन पद्दा का मारा जाना उत्तर बस्तर में नक्सलियों को बहुत बड़ा नुकसान था।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

डीवीसी सदस्य दर्शन पद्दा पहले परतापुर एरिया कमेटी का सदस्य और बड़गांव एलजीएस का कमांडर था और नारायपणुपर जिले के ओरछा ब्लाक के ग्राम आमाकाल का निवासी था। उसी के मारे जाने के बाद नक्सलियों ने स्मारक बनाया था। नक्सली हर साल 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मानते हैं। बस्तर के कई अंदरुनी गांवों में सभा का आयोजन कर मारे गए माओवादियों को श्रद्धांजलि देते हैं। उसी समय नक्सली ऐसे स्मारकों को जंगलो में बनाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here