Vistara Flight में विदेशी महिला ने काटा बवाल, केबिन क्रू के साथ किया झगड़ा, कपड़े उतार फ्लाइट में की परेड

0
test

एयरलाइंस में शंकर मिश्रा (Shankar Mishra) जैसे मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। इस बार एक घटना अबू धाबी से मुंबई (Abu Dhabi to Mumbai) जा रही विस्तारा की उड़ान में हुई, जब एक 45 वर्षीय ‘शराबी’ इटालियन महिला ने कथित तौर पर एक केबिन क्रू सदस्य को घूंसा मारा और दूसरे पर थूक दिया।

फ्लाइट UK 256 अबू धाबी से मुंबई जा रही थी

यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब फ्लाइट UK 256 अबू धाबी से मुंबई जा रही थी। रिपोर्ट के अनुसार महिला पाओला पेरुशियो (Paola Perruccio) ने इकॉनोमी क्लास में होने के बावजूद बिजनेस क्लास की सीट पर बैठने का प्रयास किया और इस पर आपत्ति जताने पर केबिन क्रू के सदस्यों पर हमला किया। जब मामला बढ़ा तो उसने अपने कुछ कपड़े उतार दिए और आंशिक रूप से नग्न अवस्था में गलियारे में आगे-पीछे चलने लगी।

केबिन क्रू की शिकायत पर सहार पुलिस ने सोमवार तड़के फ्लाइट के मुंबई में लैंड करने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया। फ्लाइट ने सोमवार को 2.03 बजे (IST) अबू धाबी से उड़ान भरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here