Saturday, June 29, 2024
HomeChhattisgarhप्रदेश के 60 शिक्षक हुए राज्यपाल अनुसूईया उइके के हाथों सम्मानित

प्रदेश के 60 शिक्षक हुए राज्यपाल अनुसूईया उइके के हाथों सम्मानित

- Advertisement -

राज्यपाल अनुसूईया उइके ने शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 60 शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया। इनमें से 56 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश की महान साहित्यकारों के नाम पर स्थापित स्मृति पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम शामिल हुए।

प्रदेश के 60 शिक्षक हुए राज्यपाल अनुसूईया उइके के हाथों सम्मानित
प्रदेश के 60 शिक्षक हुए राज्यपाल अनुसूईया उइके के हाथों सम्मानित

समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 56 शिक्षकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा प्रदेश के महान साहित्यकारों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र दिया गया। स्मृति पुरस्कारों से जिन शिक्षकों को सम्मानित किया गया उनमें रायपुर केंद्रीय जेल के सहायक शिक्षक नेतराम नाकतोड़े को “डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार’ मिला है। कांकेर जिले की व्याख्याता मीरा आर्ची चौहान को “श्री गजानन माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार’ दिया गया। कोरबा जिले के व्याख्याता एलबी राकेश टंडन को “डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार’ पुरस्कार मिला। वहीं महासमुंद जिले के शिक्षक एलबी हेमंत कुमार खुटे को “डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार’ प्रदान किया गया।

राज्यपाल अनुसूईया उइके ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा, प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के खुलने से शहरों से लेकर दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों के अंग्रेजी में पढ़ने का सपना पूरा हो रहा है। नक्सली क्षेत्रों में बंद स्कूलों को प्रारंभ करवाने तथा बालवाड़ी का प्रारंभ शिक्षा की दिशा और दशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राज्यपाल ने कहा कि कोविड काल के दौरान मृत शिक्षकों के परिजनों को शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति देकर मानवीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल की है। साथ ही विद्यालयों के रंगरोगन और जीर्णोद्धार के लिए 500 करोड़ की राशि आबंटित करने की भी सराहना की।

राज्यपाल ने कहा कि मानव संसाधन का विकास हमारी सबसे पहली जरूरत है और यह विकास, शिक्षा से ही संभव है। मानव संसाधन के विकास से अन्य संसाधनों का विकास आसानी से किया जा सकता है। इसके अभाव में बहुमूल्य संसाधन अनुपयोगी होकर नष्ट हो जायेंगे। आयोजन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूल शिक्षा के लिए सरकार के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, उनकी कोशिश है कि स्कूलों में बेहतर सुविधा उपलब्ध हो ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगे। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

इन शिक्षकों को मिला है राज्य शिक्षक सम्मान

बस्तर संभाग: कांकेर जिले की प्रधान अध्यापक नंदिनी प्रभा बाजपेई और व्याख्याता रामप्रसाद नेताम। नारायणपुर जिले के प्राचार्य मनोज कुमार बांगड़े और सहायक शिक्षक एल.बी. रंजीता नाग। जगदलपुर जिले की व्याख्याता पूर्णिमा सरोज और व्याख्याता माधुरी कुशवाहा। दंतेवाड़ा जिले की व्याख्याता टी. विजय लक्ष्मी और व्याख्याता राकेश कुमार मिश्र। कोण्डागांव जिले की सहायक शिक्षक एल.बी. मधु तिवारी और व्याख्याता राजेश पांडेय। बीजापुर जिले के व्याख्याता लम्बाड़ी धनंजय और व्याख्याता एल.बी. मोहन लाल निषाद।

दुर्ग संभाग: बालोद जिले के व्याख्याता एल.बी. भूपेश्वरनाथ योगी और व्याख्याता एल.बी. रघुनंदन गंगबोईर। राजनांदगांव जिले के व्याख्याता एल.बी. बसंत कुमार यादव और शिक्षक एल.बी. इंदिरा चंद्रवंशी। दुर्ग जिले की शिक्षक प्रज्ञा सिंह और शिक्षक रश्मि नामदेव। कबीरधाम जिले के व्याख्याता एल.बी. तुलसराम चंद्राकर और व्याख्याता मनहरण लाल तुर्केले। बेमेतरा जिले के व्याख्याता एल.बी. विकेंश कुमार यादव और शिक्षक एल.बी. आनंद कुमार ताम्रकार।

रायपुर संभाग: महासमुंद जिले के सहायक शिक्षक भोजराज और उ.व.शि.एल.बी. खेमराज साहू। गरियाबंद जिले के शिक्षक कमलकिशोर ताम्रकर और सहायक शिक्षक एल.बी. भागचंद चतुर्वेदी। रायपुर जिले की व्याख्याता डॉ. मीना शर्मा और व्याख्याता सुनील नायक। धमतरी जिले की व्याख्याता मंजूषा साहू और सहायक शिक्षक एल.बी. छगन लाल साहू। बलौदा बाजार जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. महेत्तर लाल देवांगन और प्रधान पाठक जान्तीलाल कुर्रे।

बिलासपुर संभाग: जांजगीर-चांपा जिले के व्याख्याता एल.बी. कुंज किशोर और सहायक शिक्षक एल.बी. अर्चना शर्मा। मुंगेली जिले की शिक्षक एल.बी. स्वाती पांडेय और सहायक शिक्षक एल.बी. भरत लाल साहू। रायगढ़ जिले के प्रधान पाठक आशीष रंगारी और व्याख्याता रश्मि वर्मा। बिलासपुर जिले की सहायक शिक्षक एल.बी. ज्योति पांडेय और सहायक शिक्षक एल.बी. बलदाऊ सिंह कश्यप। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. जगदीश आदिले और प्राचार्य गोपाल दास गुप्ता। कोरबा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. नोहर चंद्रा और प्राचार्य बीरभद्र सिंह पैकरा। शिक्षा जिला सक्ती की शिक्षक एल.बी. प्रतिभा यादव और सहायक शिक्षक एल.बी. पुष्पेन्द्र कुमार कश्यप।

सरगुजा संभाग : जशपुर जिले के व्याख्याता सुभाषचंद्र वर्मा और व्याख्याता एल.बी. डमरूधर स्वर्णकार। कोरिया जिले के व्याख्याता एल.बी. चेतनारायण कश्यप और शिक्षक एल.बी. वीरांगना श्रीवास्तव। सूरजपुर जिले की सहायक शिक्षक एल.बी. मीना राजवाड़े और प्रधान पाठक मेराजुद्दीन खान, सरगुजा जिले की शिक्षक एल.बी. अनिता तिवारी और व्याख्याता दीपलता देशमुख। बलरामपुर जिले के व्याख्याता एल.बी. अरबिन्द कुमार गुप्ता तथा व्याख्याता एल.बी. यूधन प्रसाद जायसवाल।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments